देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.98 अंकों की तेजी के साथ 27,257.64 पर और निफ्टी 19.00 अंकों की तेजी के साथ 8,417.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.1 अंकों की बढ़त के साथ 27261.76 पर खुला और 21.98 अंकों या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 27,257.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27422.67 के ऊपरी और 27217.65 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 5.85 अंकों की बढ़त के साथ 8,403.85 पर खुला और 19.00 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 8,417.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,460.30 के ऊपरी और 8,397.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 56.62 अंकों की तेजी के साथ 12729.41 पर और स्मॉलकैप 78.62 अंकों की तेजी के साथ 12883.38 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.27 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.88 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.71 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.63 फीसदी) और बैंकिंग (0.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (0.92 फीसदी), तेल एवं गैस (0.21 फीसदी), ऊर्जा (0.17 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.07 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.02 फीसदी)।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?