दूरसंचार क्षेत्र में इस साल 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डाटा पहुंच का विस्तार तथा नए सेवाप्रदाताओं के प्रवेश से दूरसंचार क्षेत्र में रोजगार के मौके बढ़ेंगे।
टीम लीज की दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद के साथ मिलकर तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए खिलाड़ियों के प्रवेश तथा सरकार की मेक इन इंडिया जैसी पहल तथा मोबाइल अर्थव्यवस्था पर जोर से इस क्षेत्र को रफ्तार मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार के जिन क्षेत्रों में श्रमबल की जरूरत बढ़ेगी उनमें हैंडसेट कंपनियों में (17.6 लाख) तथा सेवाप्रदाता कंपनियों में (3.7 लाख) हैं।
रिपोर्ट कहती है कि 5G टैक्नोलॉजी के साथ बुनियादी ढांचा क्षेत्र बढ़ेगा। इससे दीर्घावधि में बड़ी संख्या में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसमें कहा गया है, 'दूरसंचार से जुड़ी विभिन्न बुनियादी सुविधाओं में 2020-21 तक 9.20 लाख रोजगार और वर्ष 2021 तक इस क्षेत्र में कुल मिलाकर 87 लाख लोगों की आवश्यकता होगी।'
टीमलीज सर्विसिज की उपाध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में मोबिलिटी निदान, आईओटी, दूरसंचार क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, नेटवर्क, बिक्रेता आदि क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की जरूरत होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग