प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को खुलासा किया कि सरकार द्वारा हाल में लॉन्च किया गया मोबाइल वॉलेट भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) एप 1 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोबाइल आधारित एप भीम को डिजिटल लेनेदेन को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया था, जिसे मात्र 10 दिनों के भीतर 1 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा, "जानकर प्रसन्नता हुई कि 10 दिनों के भीतर भीम एप को 1 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया गया। भीम एप ने डिजिटल लेनदेन को तेज और आसान कर दिया है, जिसके कारण यह युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया है। यह एप व्यापारियों के लिए भी लाभकारी है।"
उन्होंने कहा, "भीम एप मेक इन इंडिया तथा भ्रष्टाचार व काले धन की समस्या को खत्म करने में प्रौद्योगिकी किस प्रकार सहायक है, इसका एक बढ़िया उदाहरण है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2016 को भीम मोबाइल एप लॉन्च किया था।
लॉन्चिंग के दिन प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के साथ ही उसे और आसान करेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग