बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.45 अंकों की मजबूती के साथ 26,929.69 पर खुला और 119.01 अंकों या 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 26,759.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,009.61 के ऊपरी और 26,733.33 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 8.05 अंकों की तेजी के साथ 8,281.85 पर खुला और 30.00 अंकों या 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 8,243.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,306.85 के ऊपरी और 8,233.25 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 33.91 अंकों की गिरावट के साथ 12,321.72 पर और स्मॉलकैप 53.14 अंकों की गिरावट के साथ 12,440.33 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों- बैंकिंग (0.86 फीसदी), वित्त (0.59 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.25 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (2.54 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.16 फीसदी), रियल्टी (0.97 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.81 फीसदी) और औद्योगिकी (0.49 फीसदी) प्रमुख रहे।
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?