सरकार ने डिजिटल भुगतान के बारे में ग्राहकों के सवालों और समस्याओं का समाधान करने के लिए नि:शुल्क यानी टोल फ्री हेल्पलाइन (14444) शुरू की है।
Advertisement
दूरसंचार सचिव जेएस दीपक ने बताया कि इस हेल्पलाइन के जरिए भीम सहित विभिन्न भुगतान प्लेटफार्म, ई-वालेट्स, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली व यूएसएसडी आदि से जुड़े सवालों का जवाब पाया जा सकता है।
Advertisement
दीपक ने कहा कि यह हेल्पलाइन देश के उत्तरी व पूर्वी हिस्से में अंग्रेजी व हिंदी में उपलब्ध है। इसे जल्द ही अखिल भारतीय स्तर पर व अन्य भाषाओं में भी शुरू किया जाएगा। हेल्पलाइन दूरसचांर विभाग व आईटी उद्योग के संगठन नासकॉम, दूरसंचार उद्योग व आईटी उद्योग ने मिलकर शुरू की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग