नए साल पर सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पैसे निकालने की लिमिट बढ़ा दी है। लोग अब एक दिन में एटीएम से 2000 के बजाय 4500 रुपए निकाल सकेंगे। नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद नए साल से लोगों को सरकार के इस फैसले से थोड़ी राहत मिलेगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम से पैसे निकाले जाने की नई लिमिट की घोषणा कर दी है। एक जनवरी से 2500 की जगह एटीएम से एक कार्ड से 4500 रुपए प्रति दिन निकाले जा सकेंगे। हालांकि आरबीआई ने पैसे निकालने की साप्ताहिक पैसे निकालने की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है।
नोटबंदी की घोषणा के बाद 25 नवंबर को RBI ने पैसे निकालने की वीकली लिमिट को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। आरबीआई ने कहा था कि एक सप्ताह में सिर्फ 24000 रुपये ही निकाले जा सकेंगे। इसके पहले एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट को लेकर भी आरबीआई ने आदेश जारी किया था। आरबीआई ने 20 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी करके एटीएम से कैश निकालने की लिमिट 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिदिन कर दी थी।
बता दें कि कालेधन पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके तहत 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह सरकार ने 2000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए। सरकार ने लोगों को पुराने नोट बदलने और बैंकों में जमा कराने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्त दिया था। यह समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान