वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने बुधवार को कहा कि वायुसेना ने 8 नवंबर की नोटबंदी के बाद से 610 टन नए नोट पहुंचाए हैं। राहा ने अपने विदाई संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक वायुसेना के विमानों ने देश भर के चार टकसालों से 35 उड़ानें भरी हैं। इन उड़ानों में सी-130 और सी-17 विमान भी शामिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नए साल से पहले राष्ट्र के नाम संबोधन दे सकते हैं पीएम मोदी
आपको बता दें कि, वायुसेना प्रमुख राहा 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना कर्मी एक टकसाल में नए नोटों को छापने में भी सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: #अलविदा 2016: नोटबंदी के बाद इन 7 अफवाहों से परेशान रही जनता
उन्होंने कहा, "हमने सरकार के कम से कम एक टकसाल को 24 घंटे चलाने में अपने लोगों के जरिए मदद की है।" राहा ने कहा कि यह केंद्र सरकार का बहुत बड़ी पहल है। इससे लोगों को बहुत दिक्कत हुई है।
यह भी पढ़ें: #अलविदा 2016: कारोबार जगत की 5 बड़ी घटनाएं
राहा ने वायुसेना के इसके लिए इस्तेमाल का बचाव किया और कहा कि उनका मानना है कि राष्ट्र की सेवा के लिए यह एकदम सही है, इससे लोगों को परेशानी से बाहर आने में मदद मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान