भारत में सोने के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में तेजी के बावजूद सोने में ये गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली समेंद देश के तमाम बाजारों में घरेलू बाजार के आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने में लगातार गिरावट जारी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 10 रुपए की गिरावट के साथ 27,850 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं चांदी के दाम में भी 100 रुपए की गिरावट देखी गई है। चांदी 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी विवाह का सीजन खत्म होमे और मौजूदा कैश की दिक्कतों के बीच घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण के साथ साथ रिटेल कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन विदेशों में तेजी के रुख से नुकसान पर कुछ अंकुश लग गया।
दिल्ली में सोने का दाम 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता में प्रत्येक की कीमत 10 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 27,850 रुपए और 27,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। सोने की ही तरह चांदी तैयार के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 20 रुपए की गिरावट के साथ 38,925 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए। आगे देखें आपने शहर में गोल्ड सिल्वर रेट
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका