देश का विदेशी पूंजी भंडार 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 238 करोड़ डॉलर घटकर 360.606 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 24,440.9 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 235.5 करोड़ डॉलर घटकर 336.903 अरब डॉलर हो गया, जो 22,819.5 अरब रुपए के बराबर है।
बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
आलोच्य अवधि में देश का सोने का भंडार बिना किसी बदलाव के 19.98 अरब डॉलर पर बरकरार रहा, जो 1,369.3 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 99 लाख डॉलर (करीब 97.2 अरब रुपये) घटकर 1.4284 अरब डॉलर दर्ज किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.59 करोड़ डॉलर घटकर 2.2919 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 155 अरब रुपये के बराबर है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका