भारतीय रिजर्व बैंक RBI के गवर्नर उर्जित पटेल वित्त मंत्रालय से संबंधित संसदीय समिति को विमुद्रीकरण प्रक्रिया और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे। संसदी की वेबसाइट पर डाले गए एक कार्यक्रम के अनुसार, "रिजर्व बैंक के गवर्नर 500 रुपए और 1000 रुपए की भारतीय मुद्रा के विमुद्रीकरण और उससे पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताएंगे।" पटेल द्वारा यह ब्रीफिंग गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगी।

Advertisement

8 नवंबर को 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों की नोटबंदी होने के बाद से सरकार ने बाजार में कम मुद्रा उपलब्ध होने के कारण उत्पन्न समस्या से निबटने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं जिनमें डिजिटल आधार पर भुगतान करने और सेवा कर में राहत देने जैसे उपाय शामिल है।