पैसे निकालने की सीमा तय करने के बाद अब सरकार ने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट जमा करने पर भी सीमा तय कर दी है। वित्तमंत्रालय ने अपने नए बयान में कहा है कि अब 30 दिसंबर तक सिर्फ एक बार ही 5000 रुपए से अधिक पैसा एक बार में जमा किया जा सकता है।
सरकार के इस कदम का अर्थ ये है कि जो लोग थोड़ा-थोड़ा करके अपना पैसा बैंक में जमा कर रहे थे वह अब सरकार के इस कदम से चौंक गए हैं। ऐसे लोगों को अब एक बार में ही अपना पैसा जमा करना होगा। सरकार के इस कदम से कालाधन धीर-धीरे सफेद करने वाले एक बार फिर चौंक गए हैं।
सरकार ने कहा है कि 30 दिसंबर 2016 तक 5000 रुपए से अधिक की रकम एक खाते में एक ही बार जमा करवा सकेंगे। हालांकि 5000 रुपए या इससे कम रकम पर सरकार ने किसी तरह की कोई शर्त नहीं लगाई है।
सोमवार से पहले तक के नियम के अनुसार 30 दिसंबर 2016 तक बैंकों में 500 और 1000 रुपए के बैन हो चुके नोटों को जमा करवाने को लेकर ऐसी कोई शर्त नहीं थी। सरकार द्वारा सोमवार को इस नियम का ऐलान किया गया। यहां गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय की ओर से साफ कर दिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत धन जमा करवाने की कोई सीमा नहीं होगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 5000 रुपए से ज्यादा की रकम केवाइसी खातों में ही जमा हो पाएगी, लेकिन, दो अधिकारी आपसे पूछताछ भी करेंगे कि आपने अब तक इस धन को जमा क्यों नहीं करवाया था तो इस सवाल का संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही 5000 रुपए से ज्यादा की रकम खाते में जमा कर पाएंगे।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस स्पष्टीकरण को रिकार्ड में रखा जाएगा जिससे बाद के चरण में ऑडिट में उसका इस्तेमाल किया जा सके. कोर बैंकिंग सॉल्युशन में इसके लिए उचित व्यवस्था की जाएगीय़ वैसे यह भी बता दें कि जिस खाते में पैसा जमा करवा रहे हैं, यदि खाते केवाईसी अनुपालन वाले नहीं होंगे तो जमा की जाने वाली राशि सिर्फ 50,000 रुपए तक होगी, इसके लिए भी ऐसे खातों की निगरानी के नियमों को पूरा करना जरूरी होगा।
पिछले महीने 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट अमान्य करार दिए गए थे। सरकार ने इन नोटों को बंद करते हुए ऐलान किया था कि 30 दिसंबर तक इन नोटों को बैंक में अपने खाते में जमा करवा सकते हैं। इन नोटों को कई जगहों पर चलाने की छूट भी एक निश्चित समय सीमा तक दी थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान