काले धन पर लगाम लगाने में सरकार को बड़ी सफलता मिली है। सितंबर 2019 से भारत को स्विस बैंक के भारतीय खातेदारों से संबंधित सूचनाएं स्वत: मिल जाया करेंगी। सूचना के स्वत: आदान-प्रदान (एईओआई) समझौते पर मंगलवार को भारत तथा स्विट्जरलैंड ने हस्ताक्षर किए। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, "विदेशी खातों में जमा काले धन की बुराई को समाप्त करना वर्तमान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।"
बयान के मुताबिक, इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए भारत की ओर से प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा और स्विट्जरलैंड की ओर से भारत में स्विस दूतावास के डेप्यूटी चीफ ऑफ मिशन गिल्स रोड्यूट ने आज यहां सूचना के स्वत:आदान-प्रदान(एईओआई) के क्रियान्वयन संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
बयान में कहा गया है, "इसके परिणाम स्वरूप अब स्विट्जरलैंड में 2018 से खोले गए भारतीय नागरिकों के खातों की वित्तीय लेन-देन की सूचना सितंबर, 2019 और इसके बाद भारत को स्वत: ही मिलना संभव हो जाएगा।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान