देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। सेंसेक्स 77.38 अंक टूटकर 26,150.24 अंक, निफ्टी 5.85 अंक टूटकर 8,074.10 अंक पर बंद हुआ। 9 महीने के सबसे निचले स्तर के करीब बंद हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे कमजोरी के साथ 68.13 के स्तर पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.58 अंकों की बढ़त के साथ 26,270.20 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.60 अंकों की बढ़त के साथ 8,097.55 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 73.18 अंकों की तेजी के साथ 12,072.43 पर और स्मॉलकैप 29.15 अंकों की तेजी के साथ 11,868.94 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही. तेल एवं गैस (1.45 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.29 फीसदी), रियल्टी (1.26 फीसदी), बिजली (1.22 फीसदी) और उपयोगी वस्तुएं (1.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.26 फीसदी), धातु (1.19 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.96 फीसदी), बैंकिंग (0.60 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी)।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?