500 और 1000 रुपए की मुद्रा पर बैन लगाने के बाद देश में 100 रुपए की मुद्रा सबसे बड़ी करेंसी बन गई थी जिसके कारण देश में फुटकर पैसों की कमी हो गई है। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आम जनता को फुटकर की कमी से निजात दिलाने के लिए जल्द ही ATM के जरिए 20 और 50 रुपए के नोट निकालने की सुविधा देगी।
अगर SBI का यह कदम सफल हो जाता है तो देश भर में नोटों को लेकर फैली अफरातफरी में थोड़ी कमी जरूर आएगी साथ ही आम आदमी को काफी राहत मिलेगी। हिंदी समाचार चैनल जी न्यूज ने अपने वेब संस्करण में इस बारे में खबर प्रकाशित की है। जी न्यूज ने एसबीआई की अध्यक्ष अरुणधति भट्टाचार्या के हवाले से ये खबर प्रकाशित की है।
अरुणधति भट्टाचार्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भीड़ कम होते ही बैंक 50 और 20 रुपए वितरित करना शुरू कर देगा। आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने एक दिन में चार हजार की बजाए 4500 रुपए निकालने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा सरकार ने पुराने नोटों की वैधता और 10 दिन के लिए बढ़ा दी है।
अब अस्पतालों, मेट्रो स्टेशनों, शमशान घाट, दवा की दुकानों, पेट्रोल पंपों में 24 नवंबर तक 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। रविवार को पीएम मोदी ने नोटबंदी के बाद आर्थिक मामलों पर समीक्षा बैठक बुलाई थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया। 8 नवंबर की रात से मोदी सरकार के फैसले के बाद 500 और 1000 के नोट अब अमान्य हो गए है जिन्हें 30 दिसंबर तक बैंक और डाकघरों में बदलर नए नोट लिए जा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान