नोट बंदी के बाद से पूरे देश में लोग लाइन में लगकर बैंकों में नोट एक्सचेंज करा रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार भी इससे अछूता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन आज मंगलवार को बैंक पहुंची जहां उन्होंने नोट एक्सचेंज कराए।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री की मां हीराबेन ने किसी विशेष सुविधा का लाभ नहीं उठा और वह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। पीएम मोदी की मां हीराबेन ने अपनी बारी आने पर नोट बदलवाए। इस दौरान उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद रहे जो कि उन्हें सहारा देकर बैंक के अंदर तक गए।

Advertisement

बैंक में हीराबेन जी को मैनेजर ने कुर्सी पर बैठाया और उनका फॉर्म भरने में मदद की साथी है। हाल ही में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह उनका अगले 50 दिन तक साथ दें। पीएम की इस अपील पर जनता ने सकारात्मक रुख दिखाया, अब प्रधानमंत्री की मां हीराबेन ने लाइन में लगकर नोट एक्सचेंज कराके सबसे बढ़िया उदाहरण पेश किया है।