हाल ही में एक जारी किए गए 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट को लेकर लोगों में उत्सुकता थोड़ी ज्यादा ही दिख रही है। चूंकि 2000 रुपए का नोट नया है और उसका रंग भी अपने आप में अनोखा है तो लोगों लगता है कि 2000 रुपए के नोट का रंग पानी पड़ने से उतर जाएगा। इसके लिए उन्होंने बाकायदा नल चलाकर नोट को पानी के नीच काफी देर तक रखा।
इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया जिसमें वह एक पारदर्शी फाइबर के छोटे बॉक्स में नोट को पानी में रख देता है। काफी देर नोट को पानी में रखने में के बाद वह नोट का निरीक्षण करता है। फिलहाल इन दोनो ही 'टेस्ट' में नोट पास हो जाता है और 2000 रुपए का नोट रंग नहीं छोड़ता है।
लोगों में एक और बात को लेकर भी संशय है कि 2000 रुपए का नोट पहले के 1000 रुपए के नोट से काफी हल्का है ऐसे में वह पानी में जल्दी भीग कर खराब हो सकता है। लोगों ने यह 2000 रुपए के नोट को पानी में काफी देर तक भिगाकर देखा लेकिन नोट की क्वालिटी वैसी की वैसी ही रही।
नए नोट आने से एक और मुद्दा चर्चा में है, मुद्दा है सोनम गुप्ता की बेवफाई। जी हां, कुछ वर्ष पहले एक नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है लिखा मिला था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। अब कुछ लोग मजाक के लिए 2000 और 500 रुपए के नए नोट पर भी सोनम गुप्ता बेवफा है लिख रहे हैं, जो कि गलत है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सख्त हिदायत है कि करेंसी नोट पर कहीं भी, कुछ भी नहीं लिखा जा सकता, साथ ही करेंसी नोट को स्टेपल करने पर भी रोक लगा दी गई है।
यहां हम आपको बता देना चाहते हैं, करेंसी नोट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी एवं केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत होती है। करेंसी नोट पर राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय चिह्न और गांधी जी की तस्वीर रहती है। इस तरह के परीक्षण से राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक चिह्नों का अपमान होता है, इसलिए आप नोट के साथ ऐसा को भी कार्य ना करें जिससे राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान हो। बारिश में नोट का भीग जाना या फिर आग लगने से जल जाना ये कृत्य दुर्घटनावश होते हैं लेकिन यदि कोई जानबूझ कर ऐसा करता है तो वह व्यक्ति कानूनन दंड का पात्र होगा।
- 2000 रुपए का नया नोट और 5000 रुपए का नया नोट पानी में भीगकर खराब नहीं होता है।
- 2000 रुपए का नोट और 500 रुपए का नया नोट पानी में भीगने पर रंग नहीं छोड़ता है।
- आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक करेंसी नोट पर लिखना, स्टेपल करना सख्त मना है।
- नोट- दिए गए चित्र यूट्यूब से लिए गए हैं। सभी चित्र वीडियो के स्क्रीन शॉट हैं।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव