वीडियोकॉन ग्रुप की DTH इकाई वीडियोकॉन D2H का विलय एस्सेल ग्रुप के स्वामित्व वाली डिश टीवी में होगा और इससे एक नई कंपनी डिश टीवी वीडियोकॉन लिमिटेड बनेगी। यह सौदा पूरी तरह शेयरों में किया गया है।
धूत बंधुओं के स्वामित्व वाली वीडियोकॉन के पास नई इकाई में 44.6 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। वहीं अरबपति सुभाष चंद्रा के एस्सेल ग्रुप के पास 55.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी है।
इसके अनुसार,' डिश टीवी व वीडियोकॉन D2H के निदेशक मंडल ने वीडियोकॉन D2H के डिशटीवी में विलय को मंजूरी दे दी है।' इस विलय के लिए सौदा किया गया है. इसके अनुसार नई एकीकृत इकाई देश में प्रमुख DTH कंपनी बनेगी।
विलय योजना के तहत डिश टीवी वीडियोकान 85.7791 करोड़ शेयर योजना के लिए जारी करेगी। वीडियोकॉन D2H के शेयरधारक को प्रत्येक शेयर के बदले डिश टीवी वीडियोकान के 2.021 नए शेयर आवंटित किए जाएंगे।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें