500 और 1000 रुपए के पुराने नोट अमान्य होने पर आयकर विभाग ने जयपुर में कई संस्थानों पर छापेमारी की जिसके बाद जयपुर के अधिकतर बाजार बंद रहे।
फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के महामंत्री विजय गर्ग ने कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से एक तरफ व्यावसायी खासे परेशान हैं तो दूसरी और आयकर विभाग प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की जा रही है।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार जयपुर में कल सर्राफा एवं अन्य कारोबार से जुड़े कुछ व्यवसायी के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की गई है और यह नियमित प्रक्रिया है।
देवउठनी एकादशी पर राजस्थान में हजारों विवाह होने थे इसके बावजूद बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था मध्यान्ह बाद आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई के बाद व्यवसायी कुछ मिनट के अंदर ही अपने प्रतिष्ठान बंद करने लगे। इसके बाद कुछ घंटे में ही जयपुर के लगभग सभी बाजार बंद हो गए।
More Articles
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: 31 जुलाई से पहले ये गलतियां सुधारें और जुर्माना बचाएं
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान