मुंबई के विशेष पीएमएलए कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने माल्या की करीब 1700 करोड़ की सपंत्ति को भी जब्त करने का आदेश दिया है।

Advertisement

धनशोधन निवारण अधिनियम की रोकथाम (पीएमएलए) कोर्ट के आदश के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय का विजय माल्या की 1700 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विजय माल्या और कुछ और लोगों के खिलाफ अर्जी दी थी। कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करते हुए उनकी संपत्ति को जब्त करने संबंधी आदेश प्रवर्तन निदेशालय को दिए। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट भी विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर चुका है। विजय माल्या के ऊपर देशभर की अदालतों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

Advertisement

विजय माल्या माल्या के ऊपर बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज है। विजय माल्या भारत से फरार है और लंदन में रह रहे हैं। सरकार की कोशिशें और कोर्ट के कई आदेशों को दरकिनार कर माल्या आराम से लंदन में रह रहे हैं।