हिलेरी क्लिंटन को FBI ने क्लीन चिट दे दी है। ये खबर जैसे ही आई दुनिया भर के बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। भारत में सोमवार को जब बाजार खुले तो 300 अंको का जोरदार उछाल दिखा वहीं एशियाई मार्केट में भी तेजी देखी गई। FBI की इस क्लीन चिट को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन के लिए पासा पलटने वाला माना जा रहा है।
सोने के दाम गिरे
हिलेरी क्लिंटन को क्लीन चिट मिलने से एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में तेजी से गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में एक औंस गोल्ड की कीमत $1288 है। वहीं भारतीय बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 30,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
अपने शहर में देखें सोने का भाव
सोने की गिन्नी के दाम में भी गिरावट देखी गई है। सोने की गिन्नी का भाव 30,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अपने शहर में गोल्ड और सिल्वर के रेट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अब नहीं चलेगा आपराधिक मुकदमा
रविवार को FBI ने कहा कि विदेश मंत्री रहने के दौरान हिलेरी द्वारा निजी ईमेल सर्वर के इस्तेमाल के मामले में नई जांच के बाद उसने अपनी पहले की राय में बदलाव नहीं किया है। FBI की इस घोषणा कि हिलेरी क्लिंटन पर निजी ईमेल सर्वर के इस्तेमाल के लिए आपराधिक मामला नहीं चलेगा, ने बाजारों को जबरदस्त पुश दिया।
More Articles
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति