एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) ने पाकिस्तान में एक बांध परियोजना के लिए 14 अरब डॉलर धन देने की प्रतिबद्धता से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सेंट्रल एशिया रीजनल इकॉनोमिक कोऑपरेशन (सीएआरईसी) कार्यक्रम की 15वीं मंत्रिस्तरीय बैठक के समापन पर एडीबी के अध्यक्ष तकेहिको नाको ने बुधवार को वित्त मंत्री इशाक डार के साथ एक संयुक्त सवांददाता सम्मेलन में कहा, "हमने वास्तव में कोई प्रतिबद्धता नहीं की थी। यह एक बहुत बड़ी परियोजना है।"
डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवेलपमेंट (यूएसएआईडी) गिलगित-बल्टिस्तान में सिंधु नदी पर डियामर-भाषा बांध पर एक व्यावहारिक अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान की ऊर्जा और सिंचाई जरूरतों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसमें ज्यादा भागीदार बनाने के लिए कहा गया है, जिससे परियोजना को धन मुहैया हो सकेगा।
उन्होंने कहा, "हमने अभी तय परियोजना को धन देने का फैसला नहीं किया है क्योंकि इसमें बड़ी धनराशि की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि एडीबी परियोजना में शामिल होने का फैसला बाद में कर सकती है।
पाकिस्तान इस रणनीतिक परियोजना के लिए एडीबी को प्रमुख वित्तदाता के रूप में देख रहा था, इसकी जल भंडारण क्षमता 60 लाख एकड़ फीट से ज्यादा और बिजली उत्पादन 4,500 मेगावाट होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान