भारत में चल रहे 'बैन चाइना' कैपेंन से चीन तिलमिला गया है। इस तिलमिलाहट में चीन के सरकारी मीडिया के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है। आपको बता दें कि हाल ही में चीन ने उरी हमलों के बाद सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने पर वीटो कर दिया था। चीन इससे पहले भी मसूद अजहर को लेकर भारत के दावों के खिलाफ रहा है। चीन के इस कदम के बाद भारत में लोनों ने 'बैन चाइना प्रोडक्ट' और 'बायकॉट चाइना प्रोडक्ट' कैंपेन शुरु किया है।
चीन के सरकारी मीडिया के अखबार ने अपने संपादकीय में लिखा है कि भारत के प्रोडक्ट चीन के प्रोडक्ट्स का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। चीन ने आगे बेहद आपत्तिजनक शब्दों ने लिखा है कि चीनी उत्पादों के विरोध पर भारत सिर्फ 'भौंक' सकता है, वह भारत चीन के बीच बढ़ रहे व्यापार घाटे को कम नहीं कर सकता है।
पाकिस्तान में बसे आतंकवादी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने की भारत की कोशिशों का चीन द्वारा लगातार विरोध किए जाने से बहुत से भारतीय गुस्से में हैं, और उन्होंने ही चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया है।
इस संपादकीय के जरिए चीन के सरकारी समाचार पत्र ने बेहद गिरी हुई पत्रकारि का परिचय दिया है। चीन के समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाना बनाया. पत्र ने लिखा कि पीएम मोदी का प्रोजेक्ट 'मेक इन इंडिया' अव्यावहारिकहै।
वहीं इस समाचार पत्र ने अपनी कड़वाहट भरी कलम को आगे चलाते हुए लिखा कि, चीनी कपंनियों को भारत में निवेश नहीं करना चाहिए। पत्र ने लिखा कि चीन की कंपनिया भारत में निवेश न करें, क्योंकि ऐसे देश में पैसा लगाना खुदकुशी करने जैसा होगा, जहां भ्रष्टाचार ज्यादा है, और कामगार मेहनती नहीं हैं।
समाचारपत्र ने आगे लिखा कि, भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया में भी हाल ही में चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के बारे में काफी बातें हुई हैं, यह सिर्फ जनता की भावनाओं को भड़काने के लिए हो रहा है, अलग-अलग कारणों से भारतीय उत्पाद चीन के उत्पादों का मुकाबला नहीं कर सकते हैं।
चीन के समाचार पत्र के अनुसार, भारत को अभी सड़के और हाईवे तक बनाने हैं, और वहां बिजली और पानी की किल्लत हमेशा से रही है। समाचारपत्र में यह भी लिखा गया है कि सबसे बुरा पहलू यह है कि वहां हर सरकारी विभाग में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार बहुत ज़्यादा व्याप्त है।
भारत की अमेरिका से बढ़ती नजदीकी देखकर भी चीन बौखला गया है। अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिका के साथ जुड़ने के लिए भी भारत की आलोचना की है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अमेरिका किसी का दोस्त नहीं है, अमेरिका अपने साथ भारत को लेकर सिर्फ इसलिए चल रहा है, ताकि चीन को रोक सके, क्योंकि वह चीन के विकास और दुनिया में बढ़ती उसकी ताकत से जलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान