उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है। 371.9 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचने के बाद विदेशी पूंजी का भंडार घटकर 7 अक्टूबर को घटकर 367.64 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर को विदेशी पूंजी भंडार 367.64 अरब डॉलर था, जबकि 30 सितंबर को यह 371.99 अरब डॉलर था।

Advertisement

सात अक्टूबर को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 342.39 अरब डॉलर रही, सोना 21.40 अरब डॉलर, विशेष निकासी अधिकार 1.47 अरब डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में मौजूद भंडार 2.36 अरब डॉलर रहा।

Advertisement

इसकी तुलना में 30 सितंबर को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 346.71 अरब डॉलर, सोना 21.40 अरब डॉलर, विशेष आहरण अधिकार 1.48 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में देश का मुद्रा भंडार 2.38 अरब डॉलर था।