भारतीय दूरसंचार कंपनी BSNL अब अपनी डाटा क्षमता दोगुनी कर सकता है। क्षमता में वृद्धि के बाद ग्राहकों को 600 टेराबाइट इंटरनेट की स्पीड से डेटा मिल सकता है। आपको बता दे कि कंपनी ने निजी क्षेत्र के ऑपरेटरों से लोहा लेने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के मोबाइल ब्रॉडबैंड क्षमता को बढ़ाकर 600 टेराबाइट तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Advertisement

600 टीबी तक बढ़ेगी स्पीड

कंपनी के चेयरमैन और एमडी अनुपम श्रीवास्तव का इस बारे में कहना है कि "हम अपने नेटवर्क में मोबाइल डाटा के इस्तेमाल में जबर्दस्त बढ़ोत्तारी देख रहे हैं, हम अपना डाटा नेटवर्क बढ़ाने जा रहे हैं ताकि तेज रफ्तार 3जी और अन्यद सेवाएं दे सकें, नवम्बर तक हम दक्षिण भारत में क्षमता को दोगुना कर 600 टीबी और बाकी अन्य जोन में 450 टीबी तक क्षमता बढ़ाएंगे"।

BSNL की अनलिमिटेड योजना

आपको बता दे कि पिछले कुछ समय से घाटे में चल रही BSNL ने स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था और पहले से मौजूद मोबाइल एयरवेव्सै को और भी पूंजीगत बनाने की कोशिश कर रहे है। BSNL के अधिकारी ने बताया कि हाल ही में BSNL नेटवर्क पर डाटा की बढ़ती डिमांड के पीछे 1,099 रुपए में अनलिमिटेड 3जी देने की योजना प्रमुख वजह रही है। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों तक बिना किसी स्पीड लिमिट के अनलिमिटेड 3जी एक्सेलस सेवा दी जाती है।

700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदेगा BSNL

आपको बता दें कि 700 मेगाहर्टज स्पेक्ट्रम खरीदने जा रही है BSNL रिलायंस जियो समेत अन्य प्राइवेट मोबाइल कंपनियों को 4जी कवरेज में टक्कर देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में से 5 मेगाहर्ट्ज बैंड स्पेक्ट्रम खरीदने का प्लान बना रही है।

नेटवर्क क्षमता बढ़ाई जाएगी

उन्होंने यह भी बताया कि, '2012 में, कंपनी नेटवर्क करीब 80 टीबी था। अनलिमिटेड 3जी इंटरनेट योजना लॉन्च करने के बाद डाटा यूसेज में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। बता दे कि जुलाई में यह (यूसेज) लगभग 279 टीबी तक रहा जो कि बढ़कर अब 353 टीबी हो गया है'। वे बताते है कि इस प्लान में प्रति ग्राहक औसत डेटा डाउनलोड 292 जीबी या 66जीबी प्रति माह है।

दनादन डाउनलोड होगी फिल्में

अधिकारी ने बताया कि यह एक तरह से स्मार्टफोन पर एक महीने में बॉलीवुड की लगभग 100 फिल्में डाउनलोड करने के बराबर है। मार्केट में दूरसंचार कंपनीयों द्वारा बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बारे में उन्होंने कहा कि BSNL किसी भी अन्य कंपनी से मुकाबला करने को तैयार है।

सरकारी मदद की जरूरत

हाल ही में कंपनी ने इस संबंध में सरकार को पत्र लिखकर 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में अपनी रुचि के बारे में अवगत कराया है। BSNL के अधिकारी ने बताया कि "हमें 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदना ही पड़ेगा क्योंकि हमारे पास इसके आलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है साथ ही इसके लिए सरकार की तरफ से हमें वित्तीय सहायता की जरूरत भी पड़ेगी"।