मलेशिया में बम की सूचना के बाद शेयर बाजार को अस्थायी रूप से खाली करा लिया गया, जिसके बाद कारोबार रुक गया। एनडीटीवी समाचार पोर्टल ने एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर इस खबर को पब्लिश किया है। इसके मुताबिक, बम दस्ते के विशेषज्ञों के एक दल ने इमारत का निरीक्षण किया, इसके चलते शेयर बाजार कर्मियों को बाहर दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कारोबार रुका रहा।
पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आसपास की सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कोई विस्फोटक मिला है या यह सिर्फ अफवाह थी।
गौरतलब है कि मलेशिया में इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों के साथ सहानुभूति रखने वाले समूहों के जरिए मुस्लिम कट्टरपंथ में वृद्धि देखी गई है। फरवरी 2013 के बाद से मलेशिया ने 220 से अधिक जिहादियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इराक और सीरिया में इसके 132 नागरिक आईएस के लिए लड़ रहे हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति