अगर आप दिल्ली, मुंबई या फिर बैंगलोर में बैठकर ये खबर पढ़ रहे हों तो थोड़ा खुश हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तीन शहर भारत के टॉप-3 अमीर शहरों की लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को पहला स्थान दिया गया है जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है वहीं बैंगलोर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।
न्यूज वर्ल्ड वेल्थ में दी गई एक रिपोर्ट के मुताबकि अकेले मुंबई में 45 हजार लोगों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है। मुंबई में 45 हजार लोग करोड़पति हैं और 28 लोग अरबपति हैं। व्यापार और निवेश के मामले में मुंबई देश में सबसे आगे है। वहीं नए स्टार्टअप्स के लिए भी मुंबई युवाओं के लिए मुफीद जगह है।
देश के दूसरे सबसे अमीर शहर की लिस्ट में दिल्ली का नाम है। दिल्ली में 450 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 22 हजार करोड़पति हैं वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 18 अरबपति भी हैं। दिल्ली में छोटे और मध्यम व्यापारियों की तादाता बहुत ज्यादा है।
अमीर शहरों की लिस्ट में तीसरा नाम बैंगलोर का है। बैंगलोर को भारत की सिलिकॉन वैली का भी दर्जा मिला है। देश में सबसे ज्यादा आईटी कंपनी बैंगलोर में ही हैं। इसके अलावा फॉर्च्यून-500 में शामिल तमाम कंपनिया बैंगलोर में स्थित हैं। बैंगलोर 320 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। बैंगलोर में कुल 7500 करोड़पति और 8 अरबपति हैं।
यदि अन्य शहरों की संपत्ति की बात करें तो हैदराबाद के पास 310 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 8 हजारा 2 सौ करोड़ति और 7 अरबपति रहते हैं। कोलकाता के पास 290 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 8 हजार 6 सौ करोड़पति और 10 अरबपति रहते हैं। इसके अलावा पुणे की कुल संपत्ति 180 अरब डॉलर है जिसमें 3 हजार 9 सौ करोड़पति और 5 अरबपति शामिल हैं। दक्षिण भारत का एक अन्य शहर चेन्नई भी इस लिस्ट में है। चेन्नई के पास 150 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 6 हजार 2 सौ कड़ोपति हैं जबकि 4 अरबपति हैं। वहीं गुड़गांव के पास कुल 110 अरब डॉलर की संपत्ति है जिसमें 3 हजार 6 सौ करोड़पति हैं और 2 अरबपति हैं।
इस रिपोर्ट में जिन लोगों को शामिल किया गया है उसमें उनकी शुद्ध संपत्ति को परिभाषित किया गया है। इसमें उनकी चल, अचल, नगद, इक्विटी और बिजनेस इंट्रेस्ट शामिल हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 2 लाख 64 हजार करोड़पति हैं जबकि 95 अरबपति हैं। देश में धीरे-धीरे इन अमीर शहरों की संख्या बढ़ रही है। अब इस लिस्ट में सूरत, अहमदाबाद, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर, विशाखापत्तनम और वड़ोदरा जैसे शहर शामिल हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान