केंद्र की मोदी सरकार ने वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार ने वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2003 और वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2014 के लिए स्वीकृति दे दी है। इस योजना को लागू करते वक्त भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अधिक खर्चे की भी भरपाई के लिए एक सब्सिडी रकम जारी की जाएगी। सरकार ने इस सब्सिडी की रकम के लिए भी मंजूरी दे दी है।
वरिष्ट पेंशन बीमा योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई गई जिसमें वरिष्ट पेंशन बीमा को लेकर विभिन्न फैसले लिए गए। वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना-2003 को जुलाई 2003 में शुरू किया गया था और वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना-2014 को 14 अगस्त 2014 को शुरु किया गया था।
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) लागू कर रही है। इसे लागू करने में LIC को प्रीमियम की रकम से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। जिसके लिए सरकार सब्सिडी के जरिए जरूरतों को पूरा कर रही है।
इस कार्य के लिए मोदी सरकार ने बैठक के बाद योजनाओं को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी साथ ही 2003 से लेकर 2014-15 के लिए सब्सिडी की रकम जारी की। सरकार के इस कदम से LIC को थोड़ी राहत मिली होगी।
इन दोनों पेशन योजनाओं मं पॉलिसी लेने वालों के लिए एक निश्चित रिटर्न की गारंटी दी गई है लेकिन बाजार में राशि के निवेश पर उतना रिटर्न नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से LIC को जो घाटा होता है उसकी भरपाई सरकार करती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित