आजादी के बाद देश में सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी दुनिया में तारीफ मिल रही है। मोदी सरकार की कोशिश है कि वस्तु एंव सेवाकर अप्रैल 2017 से लागू हो जाए। इस विषय में दुनिया भर में आर्थिक सलाह देने वाली प्रतिष्ठित कंपनी प्रिंसिपल ग्लोबल इन्वेस्टर के वैश्विक हेड निकोलस लिस्टर ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है।
अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में निकोलस लिस्टर ने कहा कि मोदी सरकार ने टैक्स से जुड़ मामलों आसान करने की कोशिश की है जिससे पूरी दुनिया में निवेशकों के पास एक स्पष्ट सकारात्म संदेश गया है। निकोलस लिस्टर ने कहा कि वह भारत को लेकर सकारात्मक हैं।
प्रिंसिपल ग्लोबल इन्वेस्टर के वैश्विक हेड निकोलस लिस्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, मोदी जो भी सुधार ला रहे हैं उसके बहुत मायने हैं, राज्यों के बीच टैक्स कानून में सकारात्मक सुधार हो रहा है साथ ही टैक्स कम करने और इसे आसान बनाने वाले सभी कदम आर्थिक विकास को गति देंगे।
निकोलस ने आगे कहा कि टैक्स सुधार के बारे में कहने और करने में फर्क है, उनकी दिलचस्पी ये देखने में है कि ये टैक्स सुधार लागू होने में कितना वक्त लगेगा और इसका क्या असर होगा। निकोलस लिस्टर ने कहा कि ये पूरी दुनिया को बिजनेस कम्युनिटी बानने के लिए अच्छा संकेत है।
निकोलस लिस्टर ने भारत में निवेश की संभावनाओं पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत में वैश्विक व्यापार को लेकर हालिया आंकड़ों में सर्विस सेक्टर में बेहद अच्छी वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत बड़े पैमाने पर सर्विसेज निर्यात करता है इसलिए इससे भारत को बड़ा फायदा होगा।
इससे पहले जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डायमन ने कहा था कि मोदी के पीएम बनने के बाद देश के आर्थिक हालात में सकारात्मक बदलाव आए हैं। डायमन ने कहा था कि, भारत में बदलाव हो रहे हैं और वह एक साल या क्वार्टर में क्या होता है इसकी परवाह नहीं करते, बल्कि किसी देश की 20-30 साल की ग्रोथ के नजरिए से देखते हैं। उनके लिहाज से भारत इस वक्त बेहतरीन पोजीशन पर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान