रिलायंस जियो की सर्विस जिस दिन से लॉन्च हुई है उसी दिन से उसके साथ विवाद भी जुड़ गए हैं। आए दिन जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के बीच 'साइलेंट वॉर' जारी है। पहले सभी कंपनियों ने जियो की फ्री सर्विस को कोसा और बाद में जियो को इंटरकनेक्ट प्वाइंट देने से मना कर दिया अब पूरे विवाद में ट्राई ने दखल दिया है। उभोक्ता जियो की कॉल ड्रॉप समस्या से परेशान हैं जिसके बाद ट्राइ ने एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया पर कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि ट्राई ने जियो की 80-90 फीसदी कॉल ड्रॉप पर चिंता जताई है। ट्राई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह अन्य टेलीकॉम कंपनियों के इस गैर जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य रवैए को लेकर बेहद सख्त है और वह इस विषय में कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।
ट्राई ने कहा कि मूल समस्या नेटवर्क को लेकर है और टेलीकॉम कंपनियों के बीच इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स को लेकर है। ट्राई ने माना कि कंपनियों के पास इंटकनेक्ट प्वाइंट्स की कमी है। ट्राई के इस रुख के बाद एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन को परेशानी हो सकती है। हालांकि इन कंपनियों ने पहले ही ट्राई को आश्वस्त किया था कि वह जियो के ग्राहकों के लिए पर्याप्त इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स मुहैया कर रहे हैं।
ट्राई ने सख्त लहजे में कहा है कि इस विषय में वह टेलीकॉम कंपनियों से बात करेगा और जरूरी लगने पर उचित कदम उठाएगा। ट्राई ने कहा कि पहली बार में ये मामला इंटकनेक्शन और क्वालिटी ऑफ सर्विस के नियमों से जुड़ी लाइसेंस की शर्तों के पालन न करने का है।
ट्राई ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों की इस मनमानी से ग्राहकों को परेशानी हो रही है और इससे ट्राई भी परेशान है। ट्राई ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह कुछ दिनों में फैसला करेंगे कि टेलीकॉम कंपनियों के साथ एक और मीटिंग होनी चाहिए या नहीं।
ट्राई ने माना है कि टेलीकॉम कंपनियों के बीच तनाव बढ़ रहा है। एक तरफ रिलायंस जियो है तो दूसरी तरफ अन्य कंपनियां हैं जिसमें एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया शामिल हैं। इन सब के बीच इंटकनेक्ट प्वाइंट्स को लेकर विवाद है जिससे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान