रिलायंस कैपिटल के चेयरमैन अनिल अंबानी ने अपने बेटे अनमोल को रिलायंस कैपिटल का नया डिरेक्टर (निदेशक) चुना है। रिलायंस कैपिटल के शेयरधारकों की मीटिंग के बीच अनिल अंबानी अपने बेटे अनमोल को कंपनी के नए निदेशके तौर पर पेश किया। इससे पहले अनिल अंबानी ने सभी शेयरधारकों से अनमोल के निदेशक बनाए जाने को लेकर हुए मतदान के लिए आभार जताया।

Advertisement

अनमोल बने कंपनी के कार्यकारी निदेशक

रिलांयस कैपिटल के चेयरमैन अनिल अंबानी ने कहा कि उनके बेटे अनमोल वाकई में अनमोल हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस कैपिटल के शेयरों में 40 फीसदी की बढ़त हुई है। अनिल अंबानी को उम्मीद है कि अनमोल प्रभाव आगे भी जारी रहेगा।

24 वर्ष की उम्र में मिला बड़ा पद

कंपनी की आम वार्षिक बैठक में अनमोल को कार्यकारी निदेशक के तौर पर चुना गया। अनमोल की उम्र अभी 24 वर्ष है और वह पिछले कुछ वर्षों से अपने पिता की कंपनी रिलायंस कैपिटल में कार्यरत थे। अनिल अंबानी ने बताया कि रिलायंस कैपिटल में कार्यरत कर्मचारियों की औसत आयु 34 वर्ष है।

ब्रिटेन से की है पढ़ाई

अनिल अंबानी ने कहा कि अनमोल अपने साथ अच्छा भाग्य लेकर आए हैं और उनके आने से ही कंपनी के भाव 40 फीसदी बढ़ गए हैं। अनमोल ने ब्रिटेन के वार्विक बिजनेस स्कूल से डिग्री हासिल की है। वह अपनी कंपनी में दो साल का प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। अनमोल 2014 से रिलायंस कैपिटल में कार्यरत हैं।