4जी डेटा की जंग में एयरटेल अब नया दांव चल दिया है। हालांकि उसका ये दांव जियो की तरह पूरी तरह से फ्री नहीं है लेकिन एक नजरिए से देखें तो बहुत ही कम कीमत का है। एयरटेल ने एक नया 4जी डेटा पैक लांच किया है, जिसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इस पैक की कीमत 1495 रुपए रखी गई है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि नए उपभोक्ता भी इस ऑफर का लाभ पहले रिचार्ज के तहत उठा सकते हैं।
भारती एयरटेल के निदेशक अजय पुरी ने कहा, "जिन उपभोक्ताओं के पास 4जी स्मार्टफोन हैं, वे अधिक डेटा खर्च करते हैं। इस पैक की मदद वे बिना अपने डेटा के खत्म होन की चिंता के या बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट के बिना चौबीस घंटे ऑनलाइन रह सकते हैं।"
अभी यह पैक फिलहाल दिल्ली में उपलब्ध है और अगले कुछ दिनों में सभी सर्किलों में लांच कर दिया जाएगा। इससे पहले रिलायंस जियो ने देश की सबसे सस्ती स्कीम जारी की थी जिसमें 4जी डेटा का चार्ज बहुत ही कम था और वॉयस कॉल फ्री थी।
रिलायंस जियो की यह सेवा पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि वर्तमान में भारत ब्रॉडबैंड की सेवा में दुनिया में 150वें स्थान पर है लेकिन रिलायंस जियो के लॉन्च हो जाने के बाद से भारत दुनिया की टॉप-10 4जी और ब्रॉड बैंड सेवा में स्थान बना लेगा।
रिलायंस जियो ने अपने लॉन्च पर तमाम ऐसे ऑफर दिए जो शायद ही किसी ने सोचे हों। फ्री रोमिंग, फ्री वॉयस कॉल और बहुत कम कीमत पर 4जी डाटा की सर्विस देने जैसी सुविधाएं शुरु की गई हैं। रिलायंस जियो की इस सेवा को वन इंडिया प्लान के तहत शुरु किया गया है। इस सेवा में किसी तरह का रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा। अब तक सिर्फ बीएसएनएल ही पूरे देश में रोमिंग फ्री कनेक्शन दे रहा था।
रिलायंस जियो में 1 जीबी डाटा की कीमत 50 रुपए से शुरु होगी। फिलहाल 5 सिंतबर से 31 दिसबंर तक सभी सेवाएं फ्री हैं। वहीं बिना डाटा पैक के इंटरनेट के इस्तेमाल पर 5 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज लगेगा। वहीं छात्रों के लिए डाटा पैक पर 25 फीसदी चार्ज कम कर दिया गया है।
रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम के लिए सबसे बड़ी बोली लगाने का मन बना लिया है। रिलायंस जियो उन टेलीकॉम कंपनियों में शामिल है जो इस बार स्पेक्ट्रम की खरीद के लिए बोली लगाएंगी। रिलायंस जियो ने बयाने के रुप में 6,500 करोड़ रुपए एडवांस जमा किए हैं। ये रकम एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया तीनों कंपनियों के द्वारा जमा की गई राशि के लगभग बराबर है। स्पेक्ट्रम की नीलामी 1 अक्टूबर से शुरू होगी।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान