धीरे-धीरे छा रही वैश्विक मंदी के बीच दुनिया भर के मशहूर उद्योगपति भारत की आर्थिक स्थिरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जेपी मॉर्गन के सीईओ और चैयरमैन जेमी डायमन का कहना है कि भारत दुनिया का चमकता सितारा है और अभी इसका दौर खत्म नहीं हुआ है।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डायमन ने कहा है कि, भारत में बदलाव हो रहे हैं और वह एक साल या क्वार्टर में क्या होता है इसकी परवाह नहीं करते, बल्कि किसी देश की 20-30 साल की ग्रोथ के नजरिए से देखते हैं। उनके लिहाज से भारत इस वक्त बेहतरीन पोजीशन पर है।
डायमन से पहले तीन अन्य वैश्विक नेता और उद्यमी भारत की बढ़ती अर्थ व्यवस्था की तारीफ कर चुके हैं। बार्कलेज के जेस स्टेली और डीबीएस बैंक के पीयूष गुप्ता ने भी भारत की तारीफ की है। इनके मुताबिक नई सरकार के गठन के बाद भारत में भ्रष्टाचार में कमी आई है जिसके कारण देश में विदेशी निवेश बढ़ा है। ग्लोबल लीडर्स ने मोदी सरकार के रिफॉर्म जारी रखने और बैंको की बैलेंस शीट दुरुस्त बनाने के की पहल की तारीफ की है।
जेपी मॉर्गन ने मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में बैंक सब्सिडी सीधे बैंक खाते में मिलने से और जीएसटी के गठन से एक सकारात्मक माहौल बना है। डायमन के मुताबिक नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद निवेशकों के बीच भारत की ग्लोबल इमेज बदली है।
एक सवाल के जवाब में जेपी मॉर्गन से सीईओ डाइमन ने कहा कि भारत की इकोनॉमी 7 फीसदी से अधिक की रफ्तार से बढ़ रही है। मौजूदा सरकार ने कई बदलाव किए हैं जिससे भविष्य में ग्रोथ रेट और भी तेज हो सकती है। डायमन के मुताबित भारत और भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत दौर में है।
डायमन ने बताया कि वह 2004-05 के बीच भारत आए थे तो यहां व्यापार काफी छोटा था, डायमन के मुताबिक उनके सिर्फ 100 कर्मचारी यहां काम कर रहे थे। वहीं आज के दौर में वह 120 कंपनियों पर रिसर्च रिपोर्ट देते हैं और भारत में उनके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 30,000 हजार हो गई है।
भारत के राजनीतिक नेतृत्व के बारे में डायमन ने कहा कि 10 साल पहले तक यह कहना मुश्किल था कि देश में किसी को बहुमत मिलेगा, डायमन के मुताबिक मल्टीपार्टी डेमोक्रेसी में शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और व्यापार ये सब कुछ आसान नहीं होता है। हालांकि डायमन के मुताबिक एक लोकतांत्रिक देश में ये आम बातें हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान