आप बाजार में जल्द ही रिजर्व बैंक के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षरयुक्त 20 रुपए के नए नोट देख सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानि RBI जल्द ही ऐसे नोट बाजार में जारी करेगा। हालांकि RBI ने अभी 20 रुपए के नोट की स्पेसमिन कॉपी (नमूना कॉपी) जारी की है।

Advertisement

आरबीआई के मुताबिक महात्मा गांधी- 2005 सीरीज के नोट के दोनों नंबर पैनल की तरफ इनसेट R अक्षर दर्ज होगा वहीं नोट पर पीछे के भाग में छपाई का साल भी यानि 2016 अंकित होगा। नए नोट को लेकर आरबीआई ने कुछ बदलाव किए हैं।

Advertisement

नए नोट का डिजाइन पहले की ही तरह रहेगा और रंग में भी कोई परिवर्तन नहीं होगा। नए नोट में नंबर पैनल में अंक बाएं से दाएं की तरफ बढ़ते हुए क्रम में रहेंगे जिनमें पहले तीन उपसर्ग अर्थात अल्फान्युमेरिक अक्षर होंगे।

नए नोट की खासियत

  • उभार के स्थान पर सपाट छपाई होगी। अब नोट पर उभार नहीं पता चलेंगे।
  • नोट में 20 का अंक, RBI की सील, महात्मा गांधी का चित्र, RBI लीजेंड, गारंटी, शपथ और गवर्नर के हस्ताक्षर उभार के बजाय सपाट होंगे।
  • 20 के नोट की प्रिंटिंग अब ऑफसेट के माध्यम से होगी।
  • 20 के नोट से आयताकार पहचान का निशान जोकि नोट में बायीं तरफ होता था उसे हटा लिया गया है।
  • नोट में आगे के भाग और पीछे के भाग में रंग असमान होंगे। पीछे का भाग पहले की ही तरह लाल रहेगा जबकि आगे का भाग थोड़ा हल्का होगा।