गुरूवार का दिन देश के शेयर बाजार के लिए उम्मीदों का हल्का झोंका लेकर आया। संवेदी सूचकांक 18 महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29,045.28 के स्तर पर आकर बंद हुआ वहीं निफ्टी 8,952.50 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में आज 0.41 फीसदी की तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी में 0.39 फीसदी की तेजी देखी गई। सेंसेक्स 118.92 अंक चढ़कर बंद हुआ वहीं निफ्टी 34.55 अंक उपर बंद हुआ। शेयर बाजार में उछाल से निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.02 बजे 8.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,918.20 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,908.90 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.1 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 28,929.46 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,915.50 पर खुला।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग