हाल ही में रिलायंस जियो ने देश में सबसे सस्ती 4जी सर्विस देने का वादा किया। जियो की लॉन्चिंग के बाद से ही देश की अन्य टेलीकॉम कंपनियो के शेयर गिर गए। इस बीच कुछ टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ रेट में कटौती की तो कुछ ने जियो से भी सस्ता प्लान दिया।

Advertisement

इन सब के बीच टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक एप लॉन्च किया है जिसमें ग्राहक अपने सर्विस प्रोवाइडर की डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड जांच सकते हैं। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को इस एप को डाउनलोड करने का लिंक मैसेज के जरिए भेज दिया है।

Advertisement

अब बात स्पीड की कर लेते हैं। ट्राई के इस स्पीड टेस्ट में रिलायंस जियो फेल हो गया है। वहीं सबसे तेज 4जी स्पीड देने का दावा करने वाली एटरटेल कंपनी की स्पीड उसके वादे के मुताबिक सही है। मतलब स्पीड टेस्ट में एयरटेल ने जियो को पछाड़ दिया है। यही नहीं एयरटेल के अलावा वोडफोन, आइडिया भी जियो से आगे हैं।

Advertisement

4जी और 3जी की स्पीड को चेक करने के लिए टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल से कंपनियों के दावे का सही अदांजा लग सकता है। पोर्टल के आधार पर ट्राई ने जो अपनी रिपोर्ट तैयार की है उससे लगता है कि 4जी में सबसे ज्यादा स्पीड देने का वादा करने वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम सबसे निचले पायदान पर है, जबकि एयरटेल की स्पीड सबसे ज्यादा है।

Advertisement

ट्राई द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल पर मौजूद डाटा के अनुसार 4जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की नेट स्पीड में एयरटेल सबसे आगे रहा। हाल में केवल इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली और सबसे ज्यादा स्पीड देने का वादा करने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इंफोकॉम सबसे नीचे के पायदान पर रही। जियो से बढ़िया स्पीड वोडाफोन और आइडिया की रही।

Advertisement

वहीं अगर अपलोडिंग स्पीड की बात करें तो वोडाफोन पहले स्थान पर रहा। टेस्ट में जियो की अपलोडिंग स्पीड भी सबसे कम रही। दूसरे और तीसरे स्थान पर आइडिया और एयरटेल रहे।