मंगलवार को 29 हजार का आंकड़ा छूने वाले सेंसेक्स के लिए बुधवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.66 अंकों की गिरावट के साथ 29,035.67 पर और निफ्टी 25.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,917.95 पर बंद हुआ।
शुरुआत में मिली बढ़त
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 57.65 अंकों की वृद्धि के साथ 29,035.67 पर खुला और 51.66 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 28,926.36 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,067.84 के ऊपरी और 28,928.10 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी पर भी दिखा असर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 25.7 अंकों की तेजी के साथ 8,968.70 पर खुला और 25.05 अंकों या 0.28 फीसदी गिरावट के साथ 8,917.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,968.70 के ऊपरी और 8,913.35 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप में गिरावट, स्मॉल कैप में तेजी
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 14.65 अंकों की गिरावट के साथ 13,459.47 पर और स्मॉलकैप 52.12 अंकों की तेजी के साथ 12,816.46 पर बंद हुआ।
इन सेक्टर्स में दिखी तेजी
बीएसई के 19 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.21 फीसदी), धातु (1.06 फीसदी), रियल्टी (0.96 फीसदी), बिजली (0.66 फीसदी) और औद्योगिक (0.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
यहां दिखी गिरावट
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.96 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.90 फीसदी), तेल और गैस (0.36 फीसदी), वित्त (0.30 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.13 फीसदी)।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति