कुछ महीने पहले देश में दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल फोन लॉन्च किया गया था जिसका नाम था फ्रीडम 251 लेकिन ये फोन अब तक लोगों की पहुंच में नहीं आया है। फ्रीडम फोन को ऑन लाइन बुक करना था जिसके बाद लॉटरी के जरिए इसे लोगों तक पहुंचाया जाता। अब एक और कंपनी सबसे सस्ता मोबाइल फोन लेकर आ रही है। कंपनी का नाम है चैंप वन और ये कंपनी 501 रुपए में अपना मोबाइल फोन लॉन्च कर रही है।
501 रुपए में चैम्पवन सी 1 उपकरण में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 2जीबी की रैम और 16 जीबी की आंतरिक मेमोरी भी मिलेगी। चैंपवन सी1 को एक घरेलू स्टार्ट-अप चैम्पवन कम्युनिकेशन का समर्थन है।
सोमवार को मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस नए स्मार्टफोन की मौजूदा कीमत सिर्फ ब्रिकी बढ़ाने के लिए है। एक बार पूरे देश में इसकी शुरुआत हो जाने के बाद, यह बाजार में करीब 8,000 रुपए में मिलेगा। इसे खरीदने के लिए 22 अगस्त से शुरू हुई वेबसाइट 'चैम्प1 इंडिया' पर पंजीकरण कराना होगा।
उपभोक्ताओं को पंजीकरण के 501 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को खरीदने का एक मौका मिलेगा। इसे 2 सितंबर से शुरू होने वाली बिक्री में वितरण मोड पर नकद भुगतान कर पाया जा सकेगा। इस उपकरण में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले और 1.3 जीगाहर्ट्स का क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 8 एमपी का दूर और 5 एमपी सामने का कैमरा है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति