देश के शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4.67 अंकों की तेजी के साथ 27,990.21 पर और निफ्टी 3.45 अंकों की तेजी के साथ 8,632.60 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.02 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,012.56 पर खुला और 4.67 अंकों या 0.02 फीसदी बढ़त के साथ 27,990.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,028.98 के ऊपरी और 27,854.43 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 0.79 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,628.35 पर खुला और 3.45 अंकों या 0.04 फीसदी बढ़त के साथ 8,632.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,642.15 के ऊपरी और 8,580.00 के निचले स्तर को छुआ।
वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट देखी गई। मिडकैप 35.73 अंकों की गिरावट के साथ 12,945.30 पर और स्मॉलकैप 8.69 अंकों की गिरावट के साथ 12,433.78 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 4 सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.82 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी), दूरसंचार (1.72 फीसदी) और बैंकिंग (0.11 फीसदी) में तेजी देखी गई।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल और गैस (1.48 फीसदी), बिजली (1.11 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.10 फीसदी), ऊर्जा (1.01 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.82 फीसदी)
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति