कंपनी आवेदकों को पेन और टेन जल्द आवंटित करने के वास्ते पेन सेवा प्रदाता कंपनियों- मैसर्स एनएसडीएल ई-जीओवी और मैसर्स यूटीआईआईटीएसएल के पोर्टल पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र (डीएससी) आधारित आवेदन प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं। नई प्रक्रिया के अंतर्गत वैध ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद एक दिन के भीतर पेन और टेन दे दिये जायेंगे।
इसी प्रकार पेन सेवा प्रदाता मैसर्स एनएसडीएल ई-जीओवी की पोर्टल पर व्यक्तिगत पेन के लिए आवेदकों के वास्ते एक नया आधार से जुड़ी ई-हस्ताक्षर आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है। उपरोक्त आवेदन के लिये यूआरएल लिंक विभागीय वेबसाइट 'incometaxindia.gov.in'. के महत्वपूर्ण लिंक पर उपलब्ध है।
मैसर्स एनएसडीएल ई-जीओवी के जरिये पेन आवेदन में आधार से जुड़ा ई-हस्ताक्षर शुरू होने से न केवल कागज रहित, परेशानी मुक्त पेन आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित होगी बल्कि इससे काफी हद तक डुप्लीकेट पेन की समस्या को कम किया जा सकेगा।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?