मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200.34 अंकों की मजबूती के साथ 27,316.17 पर और निफ्टी 50.35 अंकों की मजबूती के साथ 8,224.95 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 91.93 अंकों की मजबूती के साथ 27,207.76 पर खुला और 200.34 अंकों या 0.74 फीसदी मजबूती के साथ 27,316.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,404.60 के ऊपरी और 27,202.38 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,201.15 पर खुला और 50.35 अंकों या 0.62 फीसदी मजबूती के साथ 8,224.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,250.80 के ऊपरी और 8,195.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 59.96 अंकों की मजबूती के साथ 10,487.12 पर और स्मॉलकैप 31.09 अंकों की मजबूती के साथ 10,942.79 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 9 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें तेल और गैस (1.11 फीसदी), बैंकिंग (0.86 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.75 फीसदी), वाहन (0.60 फीसदी) और धातु (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।
बीएसई के तीन सेक्टरों रियल्टी (0.75 फीसदी), बिजली (0.22 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.13 फीसदी) में गिरावट रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?