कोलकाता| देश की सबसे बड़ी माइक्रो फायनेंस कंपनी बंधन फायनेंशियल सर्विसिस लिमिटेड (बीएफएसएल) को बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक से पूर्णकालिक बैंक स्थापित करने की आखिरी मंजूरी मिल गई। कंपनी 23 अगस्त से बैंकिंग सेवा शुरू करेगी। बीएफएसएल अभी गैर बैंकिंग फायनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) है और वह इस साल 23 अगस्त को कोलकाता से बैंकिंग सेवा शुरू करेगी।
कंपनी के निदेशक चंद्रशेखर घोष ने कहा, "हम देश भर में करीब 500-600 शाखाएं खोलना चाहते हैं। हमारा मुख्य ध्यान देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र पर होगा।"
बंधन ने अभी 10 हजार करोड़ रुपये के ऋण जारी किए हुए हैं। उन्होंने कहा, "बैंक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों की जरूरतों की विशेष रूप से पूर्ति करेगा।"
कंपनी को गत वर्ष अप्रैल में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक स्थापना करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी और निर्धारित मानकों पर खरे उतरने के लिए 18 महीने का समय दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!