नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में 10 फीसदी और एनटीपीसी में पांच फीसदी हिस्सेदारी के विनिवेश को मंजूरी दे दी। यानी निकटतम भविष्य में इन दोनों कंपनियों के शेयर आसमान छू सकते हैं। [निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें। हमारी इस खबर को आधार मान कर निवेश मत कीजियेगा।]
यह जानकारी यहां एक सरकारी सूत्र ने दी। एनटीपीसी में पांच फीसदी के विनिवेश से सरकार को 5,500 करोड़ रुपये और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में 10 फीसदी विनिवेश से सरकार को 8,000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
शेयर बाजार के आंकड़े के मुताबिक, सरकार की हिस्सेदारी एनटीपीसी में 74.96 फीसदी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में 68.57 फीसदी है। [छोटी-छोटी बचत से कैसे बनायें अपना आशियाना]
सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के विनिवेश से 41 हजार करोड़ रुपये और कई अन्य कंपनियों में रणनीतिक विनिवेश यानी, प्रबंध नियंत्रण के हस्तांतरण से 28,500 करोड़ रुपये की आय हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
बुधवार की स्थिति के मुताबिक, एनटीपीसी का बाजार पूंजीकरण 1,11,313.77 करोड़ रुपये और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का बाजार पूंजीकरण 79,321.21 करोड़ रुपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय