बीएसएनएल आपके के लिए दिवाली धमाका लाया है। आपको घर बैठे कमिशन मिलेगी। बस आपको उसके उत्पाद को प्रमोट करना है। बीएसएनएल ने अपनी दिवाली स्कीम के तहत आपको अपना नाम बीएसएनएल में रजिस्टर कराना होगा। अपना नाम रजिस्टर कराने के बाद आप बीएसएनएल के अधिकृत एजेंट हो जाएंगे।
अधिकृत एजेंट बनने के बाद आपको बीएसएनएल अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने पर कमिशन देगा। हालांकि यह कमिशन कितनी होगी इसकी जानकारी बीएसएनएल ने नहीं दी है।
बीएसएनएल की यह स्कीम शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रों में लागू होगी। आपको बीएसएनएल का एजेंट बनने के लिए नजदीकी सर्विस सेंटर में जाकर पंजीकरण कराना होगा।
इसके अलावा आप बीएसएनएल के स्टुमर केयर नम्बर पर संपर्क कर इस स्कीम से जुड़ने के लिए मदद भी ले सकते हैं।
वैसे अभी ताजा जानकारी के मुताबिक यह स्कीम अभी बेंगलोर में लागू की गई है। इसके लिए आप www.bangaloretelecom.com पर जा सकते हैं।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?