मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 324.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,492.51 पर और निफ्टी 109.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,932.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 38.34 अंकों की तेजी के साथ 26,854.90 पर खुला और 324.05 अंकों या 1.21 फीसदी गिरावट के साथ 26,492.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,861.29 के ऊपरी और 26,464.03 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में तेजी रही। डॉ. रेड्डीज लैब (1.09 फीसदी), आईटीसी (0.43 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.42 फीसदी), इंफोसिस (0.37 फीसदी) और सन फार्मा (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा पावर (5.85 फीसदी), टाटा स्टील (3.45 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.14 फीसदी), ओएनजीसी (2.98 फीसदी) और एलएंडटी (2.79 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,036.60 पर खुला और 109.10 अंकों या 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 7,932.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 8,044.90 के ऊपरी और 7,925.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.42 फीसदी), बिजली (3.26 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.70 फीसदी), तेल एवं गैस (2.67 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 793 शेयरों में तेजी और 2,243 में गिरावट रही, जबकि 84 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More Articles
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय