मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को रुपये का संदर्भ मूल्य डॉलर के मुकाबले 61.10 रुपये और यूरो के मुकाबले 79.03 रुपये तय किया। इससे पिछले कार्य दिवस यानी सोमवार को यह मूल्य क्रमश: 60.99 रुपये और 79.03 रुपये निर्धारित किया गया था। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जारी नियमित विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
बैंक ने रुपये का संदर्भ मूल्य पाउंड के मुकाबले 99.04 रुपये तय किया, जो इससे पिछले सत्र को 99.09 रुपये था। बैंक ने रुपये का मूल्य प्रति 100 येन के मुकाबले 56.96 रुपये निर्धारित किया, जो इससे पिछले सत्र को 56.85 रुपये था।
डॉलर अमेरिका की, यूरो यूरोपीय संघ की, पाउंड ब्रिटेन की और येन जापान की आधिकारिक मुद्रा है। रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक, संदर्भ मूल्य कुछ चुने हुए बैंकों की दोपहर की दर पर आधारित होते हैं और एसडीआर-रुपया विनिमय दर इस संदर्भ दर पर आधारित होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान