बैंगलोर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले अमेरिका की न्‍यूयॉर्क सिटी के टाइम्‍स स्‍क्‍वॉयर में स्थित शेयर बाजार नैसडैक की बंद होने की घंटी बजायेंगे।

कुंबले 19 अगस्‍त को भारतीय समूह के साथ यहां आयोजित होने वाली परेड में भी हिस्‍सा लेंगे। फेडरेशन आफ इंडिया एसोसिएशन के तत्‍वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय प्रति‍निधित्‍व करने वाले लोग परेड में भाग लेंगे। यह आयोजन वार्षिक भारतीय दिवस परेड के मौके पर किया जायेगा। इस मौके पर फिल्‍म अभिनेता सैफ अली खान भी उपस्थित होंगे।

Advertisement

परेड के दौरान अनिल कुंबले टी20 क्रिकेट विश्‍वकप की ट्रॉफी अपने साथ ले जायेंगे, ताकि विश्‍वकप का प्रोमोशन हो सके। इस प्रोमोशन के दौरान क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से अमेरिकियों को भी जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

Advertisement

हम आपको बता दें कि नैसडैक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार है जिसे नैसडैक ओएमएक्‍स ग्रुप संचालित करता है।