मुंबई। एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार में 27 अंक की गिरावट के साथ खुला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 27.52 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,251.33 अंक पर खुला। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में करीब 176 अंक की तेजी दर्ज की गयी थी।

Advertisement

इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11.65 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ के साथ 5,231.05 अंक पर खुला।

Advertisement

कारोबारियों के अनुसार निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में मिले-जुले रूख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।