मुंबई। एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की चुनिंदा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 38 अंक की बढ़त के साथ खुला।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 38.52 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,143.82 अंक पर खुला। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8.35 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,201.20 पर खुला।

Advertisement

कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी बाजार में कल मजबूत रूख के बाद एशियाई बाजारों में आज तेजी आयी। इसके फलस्वरूप संस्थागत तथा खुदरा निवेशकों ने चुनिंदा लिवाली की जिसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।