मुंबई। डालर के मुकाबले रुपये में नरमी के रुख के बीच वाहन, रीयल्टी और बिजली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 130 अंक की शुरुआती बढ़त गंवा दी और 1.99 अंक के नाम मात्र के सुधार से 17,105.30 अंक पर बंद हुआ।

पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 515 अंक टूट चुका है। हालांकि, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 4.40 अंक नीचे 5,192.85 अंक पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि तेजी के साथ खुलने के बाद शेयर बाजार बिकवाली दबाव में आ गए।

Advertisement

डालर के मुकाबले रुपया भी शुरुआती तेजी कायम न रख सका। उन्होंने कहा कि निवेशक मानसून की कम बारिश के मद्देनजर सतर्कता का रुख अपना रहे हैं क्यूंकि पर्याप्त बारिश नहीं होने से उत्पादन प्रभावित होगा जिससे मुद्रास्फीति बढ़ सकती है।