तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 105.75 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,338.30 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों में इसमें 385.80 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 30.75 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,266.0 अंक पर खुला।
कारोबारियों के अनुसार देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कंपनी टीसीएस का मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहने से बाजार धारणा पर असर पड़ा। कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में करीब 38 प्रतिशत बढ़कर 3,317.68 करोड़ रुपये रहा।इसके अलावा एशिया के अन्य शेयर बाजारों में मजबूत रूख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति